भाकृअनुप-सीएमएफआरआई, कोच्चि ने धरती माता के लिए 1,400 से अधिक मैंग्रोव लगाए

भाकृअनुप-सीएमएफआरआई, कोच्चि ने धरती माता के लिए 1,400 से अधिक मैंग्रोव लगाए

12 अगस्त, 2026, कोच्चि

भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्चि के प्लांट4मदर मिशन ने केरल के तटीय क्षेत्रों में 1,400 से अधिक मैंग्रोव पौध और प्रवर्धकों को जमीन में रोपित किया है—जो नाजुक तटीय पारिस्थितिकी तंत्रों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा हरित योगदान है।

प्लांट4मदर – एक पेड़ माँ के नाम अभियान में एक सक्रिय भागीदार के रूप में, भाकृअनुप-सीएमएफआरआई ने नजारक्कल, मंजानक्कड़, कडमक्कुडी, एडवनक्कड़ और अन्य स्थानों पर मैंग्रोव पुनर्स्थापन, वृक्षारोपण तथा नर्सरी विकास गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की। ओचनथुरुथु के सांता क्रूज़ एचएस में 250 पौधों वाली मैंग्रोव नर्सरी स्थापित की गई।

ICAR-CMFRI, Kochi plants over 1,400 mangroves for Mother Earth

आम, कटहल, अमरूद, नारियल, कमरख, बेर और मैंगोस्टीन सहित फलदार वृक्ष लगाए गए। इस पहल के तहत, कोच्चि कॉरपोरेशन की मेयर एडवोकेट वी.के. मिनिमोल ने 16 जुलाई, 2026 को आयोजित भाकृअनुप स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भाकृअनुप-सीएमएफआरआई में एक पौधा लगाया।

भाकृअनुप-सीएमएफआरआई को इस प्रयास में एसआईटीए (ट्रैवल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड), प्लान@अर्थ, अलुवा, हठा अब्दुल्ला साइंस फाउंडेशन, एडवनक्कड़ और श्री मुरुकेशन, मालिप्पुरम का सहयोग मिला।

ICAR-CMFRI, Kochi plants over 1,400 mangroves for Mother Earth

वृक्षारोपण अभियान संस्थागत, सामुदायिक तथा सहयोगी संस्थाओं के समर्थन से चलाए गए। अभियान की नवीनतम गतिविधि के तहत आज भाकृअनुप-सीएमएफआरआई परिसर में मैंगोस्टीन का एक पौधा लगाया गया, जिसे डॉ. ग्रिंसन जॉर्ज, निदेशक, भाकृअनुप-सीएमएफआरआई और भाकृअनुप- श्रीमती शिर्ली कुरियाकोस, प्रधान निजी सचिव, सीएमएफआरआई, ने संयुक्त रूप से लगाया।

(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्चि)

×