प्रमुख उपलब्धियां

वर्ष 2021 से अब तक की प्रमुख उपलब्धियां

  1. विश्व स्तर पर पहली बार दो जीनोम-संपादित धान की किस्में जारी की गईं।
  2. 587 चरम जलवायु-अनुकूल और तनाव-सहिष्णु किस्मों सहित 1847 किस्में विकसित की गईं और उन्हें बीज श्रृंखला में शामिल किया गया।
  3. खेत फसलों में 183 जैव-सुदृढ़ीकृत किस्में, गेहूं के लगभग 40प्रतिशत क्षेत्र में (सभी फसलों में कुल 18 मिलियन हैक्टर)।
  4. खाद्यान्न (2343 किग्रा/ हैक्टर से 2616 किग्रा/ हैक्टर), तिलहन (1269 किग्रा/ हैक्टर से 1400 किग्रा/हैक्टर) और गन्ने (83566 किग्रा/ हैक्टर से 84987 किग्रा/हैक्टर) की उपज में वृद्धि।
  5. योजना अवधि के दौरान 215466 करोड़ रुपये का बासमती चावल निर्यात।
  6. फॉल आर्मी वर्म, कसावा मिलीबग और अन्य आक्रामक कीटों का सफल प्रबंधन (जैव-नियंत्रण के माध्यम से >₹3,480 करोड़/वार्षिक)।
  7. 2,000 किस्मों के प्रजनक बीज की आपूर्ति (लगभग ₹120 करोड़ मूल्य वार्षिक), सभी फसलों में किस्म प्रतिस्थापन दर बढ़कर >70% हुई।
×