18–20 मार्च, 2024
भाकृअनुप-केन्द्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान (सिफे), कोलकाता केन्द्र द्वारा पूर्वोत्तर हिमालय (एनईएच) योजना के अंतर्गत पूर्वी सिक्किम के मत्स्य किसानों के लिए ‘आधुनिक मीठे पानी की मत्स्य पालन विधियाँ’ विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण-सह-इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन 18 से 20 मार्च, 2024 तक मत्स्य विभाग, सिक्किम सरकार, गंगटोक, सिक्किम में किया गया।

इस अवसर पर श्री सी.एस. राय, अतिरिक्त निदेशक, मत्स्य विभाग, सिक्किम सरकार, ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
उद्घाटन कार्यक्रम में श्री नितेश गुरूंग, उप-निदेशक, मत्स्य विभाग, सिक्किम सरकार, श्री नरेश सुनार, सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग, सिक्किम सरकार, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
समापन समारोह के दौरान किसानों को प्रशिक्षण पुस्तिका, प्रमाण पत्र, पीएच एवं घुलित ऑक्सीजन परीक्षण किट तथा ट्राउट मछली बीज वितरित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 मत्स्य किसानों ने भाग लिया।
(स्रोत: भाकृअनुप-केन्द्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान, कोलकाता केन्द्र)







फेसबुक पर लाइक करें
यूट्यूब पर सदस्यता लें
X पर फॉलो करना X
इंस्टाग्राम पर लाइक करें