17 जून, 2026, अविकानगर
भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर, की अनुसूचित जाति उपयोजना में टोंक जिले की मालपुरा एवं पीपलू तहसील की 17 महिला प्रशिक्षणार्थियों की एक माह (दिनांक 17 जून से 28 जुलाई, 2026) के प्रशिक्षण की शरुआत की गई। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को ऊन, ऊन वस्त्र, ऊन राजई एवं कपडे से परिधान निर्माण से जुड़े कारीगरी के बारे में विस्तार से बताया गया। गेस्ट हाउस मीटिंग रूम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, डॉ. अरुण कुमार तोमर, निदेशक, सीएसडब्यूआरआई, द्वरा किया गया।

एक माह के प्रशिक्षण में सभी 17 लाभार्थी महिला अनुसूचित जाति वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार (बीपीएल, अंत्योदय, विधवा एवं अन्य) से चयन किया गया है। इसमें लाभार्थी मे मालपुरा तहसील के सोडा -बावड़ी, सोडा, टोरडी, देशमी, मालपुरा एवं पीपलू तहसील की प्यावड़ी गांव आदि गांवो से चयनित किया गया।
डॉ. तोमर ने अपने सम्बोधन मे बताया की यह महिलाओ मे स्वरोजगार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए अविकानगर संस्थान की ओर से पिछले कॉपी वर्षो से चलाया जा रहा कार्यक्रम है l जिसका उदेश्य महिलाओ को इसके माध्यम से आत्मनिर्भर करके उधमीता विकास की ओर प्रेरित करना है निदेशक द्वारा सभी महिलाओ को एक समूह बनाकर कार्य करने की प्रेरणा दी l निदेशक ने महिलाओं से निवेदन किया, आप सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाओ बाकि अविकानगर संस्थान नके व्यवसाय के लिए हर तरह के सहयोग देने के लिए तैयार है। अंत में निदेशक द्वारा सभी लाभार्थी को प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल निर्माण से आजीविका चलाने की सलाह दी।

डॉ. अजय कुमार, नोडल अधिकारी, एसीएसपी सेल, द्वारा इस प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए सभी महिलाओ को निदेशक से परिचय कराया गया साथ ही प्रशिक्षण के बाद कुछ अच्छा करने को उन्हें प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसीएसपी सेल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
(स्रोतः भाकृअनुप-केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर)








Like on Facebook
Subscribe on Youtube
Follow on X X
Like on instagram