भाकृअनुप-अटारी जोन X, हैदराबाद के अंतर्गत उर्वरकों के संतुलित उपयोग से जुड़े अभियान पर रिपोर्ट

भाकृअनुप-अटारी जोन X, हैदराबाद के अंतर्गत उर्वरकों के संतुलित उपयोग से जुड़े अभियान पर रिपोर्ट

26 मई, 2026, हैदराबाद

भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), जोन X, हैदराबाद, के अंतर्गत 8 कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) द्वारा आज संचालित गहन जागरूकता अभियान के तहत प्रमुख डीएपी उपभोग करने वाले जिलों में कुल 7 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें 250 किसानों को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त, 2 प्रशिक्षण कार्यक्रमों से 104 किसानों को लाभान्वित किया गया। कुल मिलाकर, कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रत्यक्ष संपर्क एवं संवाद के माध्यम से 455 किसानों तक पहुंच बनाई गई, जिनमें 101 किसान ऐसे थे जिन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्रों का भ्रमण किया तथा वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।

अभियान के अंतर्गत व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से व्यापक डिजिटल पहुंच भी प्राप्त की गई, जिससे 1,07,061 किसानों एवं हितधारकों तक संदेश पहुंचा। इस प्रकार कुल 1,07,516 लाभार्थियों तक पहुंच बनाई गई। इस अभियान ने क्षेत्र में उर्वरकों के संतुलित उपयोग, सतत कृषि पद्धतियों तथा किसान सहभागिता के प्रति प्रभावी जागरूकता उत्पन्न की।

Report on Campaign for Balanced Use of Fertilizers under ICAR-ATARI Zone X, Hyderabad

भाकृअनुप–अटारी जोन X, हैदराबाद, के अंतर्गत 72 कृषि विज्ञान केन्द्रों (केवीके) द्वारा आज संचालित उर्वरकों के संतुलित उपयोग संबंधी गहन अभियान के तहत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी में कुल 16 जागरूकता कार्यक्रम तथा 1 किसान गोष्ठी/फील्ड डे का आयोजन किया गया, जिससे 471 किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, 4 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिनमें 203 किसानों को शामिल किया गया।

अभियान के अंतर्गत उर्वरकों के संतुलित उपयोग, हरित खाद तथा जैव उर्वरकों के प्रोत्साहन पर 9 प्रदर्शन भी आयोजित किया गया। कुल 157 किसानों ने कृषि विज्ञान केन्द्रों का भ्रमण किया तथा वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद किया, जबकि समग्र प्रत्यक्ष पहुंच 846 किसानों तक रही।

व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स तथा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से व्यापक प्रसार के द्वारा अभियान ने 1,24,564 किसानों एवं हितधारकों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच बनाई, जिससे जोन में कुल पहुंच 1,25,410 लाभार्थियों तक पहुंच गई। इस अभियान ने कृषक समुदायों के बीच संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

(स्रोत: भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन X, हैदराबाद)

×